
सक्ती – सक्ती जिले में सहकारी बैंकिंग व्यवस्था और धान खरीदी से जुड़े कार्यों के बेहतर संचालन को लेकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है और अमित साहू को सक्ती जिले का जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का नया नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति के बाद जिले में सहकारी बैंकिंग से संबंधित कार्यों, धान खरीदी व्यवस्था और विभागीय गतिविधियों के संचालन में बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है। नोडल अधिकारी के रूप में अमित साहू जिले में बैंक प्रबंधन और संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
बैंक प्रबंधन के इस निर्णय को जिले में सहकारी व्यवस्था को व्यवस्थित और सुचारू बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
