छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti – लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते है : लोकेश साहू

सक्ती – भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री लोकेश साहू ने ‘वोट चोरी’ और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दलों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में केवल आरोप लगाने से कुछ साबित नहीं होता, बल्कि किसी भी दावे के समर्थन में ठोस प्रमाण और तथ्य प्रस्तुत करना जरूरी है।

लोकेश साहू ने कहा कि यदि विपक्ष को चुनाव प्रक्रिया या परिणामों पर कोई संदेह है, तो उसे बयानबाजी करने के बजाय तथ्यों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर बिना ठोस आधार के सवाल उठाना और जनता के बीच भ्रम फैलाना गैर-जिम्मेदाराना रवैया है।

उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास, पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक मूल्यों का सम्मान ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान है। देश की जनता जागरूक और परिपक्व है तथा वह तथ्यों के आधार पर राजनीतिक दलों के दावों का आकलन करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button