छत्तीसगढ़सक्ती

जिला साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

सक्ती-  जिला साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू ने जिले एवं क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करने का पावन अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

प्रकाश साहू ने सभी क्षेत्रवासियों से मिल-जुलकर समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button