

सक्ती – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट प्रबंधकीय कार्य एवं बेहतर कार्यप्रणाली के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सक्ती के शाखा प्रबंधक शैलेन्द्र तिवारी को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं कलेक्टर अमृत विकास तोपनो सहित जिले के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
समारोह के दौरान शैलेन्द्र तिवारी को उनके उत्कृष्ट प्रबंधकीय कार्य, बैंकिंग व्यवस्था में बेहतर समन्वय तथा दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर उन्होंने इसे अपने कार्य के प्रति और अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा बताया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई।
