छत्तीसगढ़रायपुर

Raipur – छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, वीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष, पुष्पा परदेशी खुंटे को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

रायपुर – छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक 16 सितंबर को विमतारा, रायपुर में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को एक साझा मंच पर लाकर उनके अधिकारों, दायित्वों, समस्याओं और पंचायतों के बेहतर संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में जनपद पंचायतों के कार्यों में आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की भूमिका एवं अधिकार, पंचायतों के सुचारु संचालन तथा शासन-प्रशासन के साथ प्रभावी समन्वय जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही जनपद पंचायतों से जुड़े विषयों को सामूहिक रूप से शासन के समक्ष रखने और समस्याओं के निराकरण के लिए संगठित प्रयास करने पर सहमति बनी। बैठक के दौरान संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। वीरेंद्र साहू को प्रदेश अध्यक्ष तथा पुष्पा परदेशी खुंटे को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में शारदा सनत देवांगन, ममता राजीव सिंह, प्रकाश चंद्र जाखड़, मोहित पटेल, हुलसी चंद्राकर, इंद्रानी साहू, संजू गोपाल साहू, मंगलूराम नुरेटी, डॉ. राजेश्री त्रिपाठी, जितेंद्र साहू एवं अरविंद गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं कवि शरण वर्मा को संरक्षक बनाया गया। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में कीर्ति नायक, अनिल सिंह, तरुण कुमार पांडे, मनोज कुमार अग्रवाल एवं गोपाल शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई। अनिल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा सीताराम चंद्रा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र साहू सहित पदाधिकारियों ने कहा कि संघ का उद्देश्य प्रदेश के जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को एकजुट कर उनके हितों से जुड़े विषयों को उचित मंच पर मजबूती से रखना है। संगठन पंचायत व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में कार्य करेगा। बैठक के अंत में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को उपस्थित जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button