छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti – संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा का परिचायक : कवि वर्मा

सक्ती – कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग सहित अन्य संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. सक्ती में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रभारी एवं मालखरौदा जनपद पंचायत के अध्यक्ष कवि वर्मा ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और जनादेश को स्वीकार नहीं कर पाने की मानसिकता को दर्शाता है.

कवि वर्मा ने कहा कि कांग्रेस जब चुनाव जीतती है, तब उसे चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाएं निष्पक्ष नजर आती हैं, लेकिन जब जनता उसे नकार देती है, तो वही संस्थाएं उसके निशाने पर आ जाती हैं। उन्होंने कांग्रेस के इस रवैये को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अनुचित बताया.

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण संवैधानिक अंग है. यदि किसी राजनीतिक दल को चुनाव प्रक्रिया को लेकर कोई आपत्ति है, तो उसके लिए संवैधानिक और कानूनी रास्ते उपलब्ध हैं. बिना ठोस तथ्यों के लगातार आरोप लगाकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को प्रभावित करता है.

कवि वर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता के बीच अपना जनाधार मजबूत करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने की राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि जनता अब तथ्यों को समझती है और केवल राजनीतिक आरोपों से उसे गुमराह नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान, लोकतंत्र और देश की संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है. कांग्रेस को भी अपनी राजनीतिक असहमति लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भीतर व्यक्त करनी चाहिए.

इस दौरान सक्ती जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, जिला सह मीडिया प्रभारी, बाराद्वार मंडल अध्यक्ष गेंदराम मनहर, मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, भोजराम साहू सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button