

सक्ती – विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 (FCRA) पर विस्तृत अध्ययन और विचार-विमर्श के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की पहली बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सहभागिता की।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने की। इस दौरान लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद मौजूद रहे। गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने समिति के समक्ष FCRA संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। अधिकारियों ने प्रस्तावित संशोधनों, विभिन्न प्रावधानों और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी समिति के सदस्यों को दी।
सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भी विधेयक के विभिन्न प्रावधानों और प्रस्तावित संशोधनों पर चर्चा में सहभागिता की तथा विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त की। समिति आगामी बैठकों में विधेयक के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत अध्ययन और विचार-विमर्श जारी रखेगी।
