

सक्ती – डभरा ब्लॉक के चंदली गांव की गर्भवती महिला सुजाता राना को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से चंद्रपुर अस्पताल ले जाया जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में ही महिला की डिलिवरी पीड़ा बढ़ गई और एम्बुलेंस में ही प्रसव कराना पड़ा.
108 एम्बुलेंस में मौजूद ईएमटी राजेश चौहान ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए सफल नॉर्मल डिलिवरी कराई. महिला ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया. जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
इस दौरान एम्बुलेंस के पायलट राजेश साहू भी मौजूद रहे और उन्होंने समय पर सहयोग करते हुए वाहन को सुरक्षित तरीके से संचालित किया. सफल प्रसव के बाद परिजनों ने 108 एम्बुलेंस टीम का आभार जताया.
