छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti – साहू समाज की नारी शक्ति को नई दिशा देने सक्ती पहुंची प्रदेश संयोजिका दिव्या कलिहारी साहू, महिलाओं को किया प्रेरित, सामाजिक सहभागिता बढ़ाने का किया आह्वान

सक्ती – छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश संयोजिका श्रीमती दिव्या कलिहारी साहू का सक्ती जिले में प्रथम आगमन हुआ। उनके आगमन पर साहू समाज के पदाधिकारियों एवं महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत साहू समाज की आराध्य भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना के साथ हुई।

इस अवसर पर साहू समाज की नारी शक्ति से सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने, महिला सहभागिता बढ़ाने तथा समाजहित के विभिन्न विषयों पर संवाद एवं चर्चा की गई। प्रदेश संयोजिका दिव्या कलिहारी ने महिलाओं से संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर सामाजिक एकजुटता और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला साहू संघ सक्ती के ग्रामीण, परिक्षेत्र, तहसील एवं जिला स्तर की महिला पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महिला पदाधिकारियों ने सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने को लेकर अपने विचार साझा किए।

प्रदेश संयोजिका दिव्या कलिहारी ने कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। संगठित एवं जागरूक नारी शक्ति समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ के संगठनात्मक विस्तार, आगामी सामाजिक गतिविधियों तथा समाजहित में किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम का सफल संचालन भोलाशंकर साहू ने किया, जबकि जिला साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू नारी शक्ति को आत्मनिर्भर एवं संगठित रहने का आह्वान किया।
   

प्रदेश संयोजिका का सक्ती आगमन एवं महिला पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम सामाजिक संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम में जिला संयोजिका (महिला प्रकोष्ठ) तुलसी साहू, जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष मेमकुमार साहू, षडेश्वरी साहू, नीलम साहू, बद्रिका साहू, शांति ताराचंद साहू, यशवंत साहू, धनेश्वरी साहू,कमल किशोर साहू, यमुना साहू, नीरा साहू, सुनीता साहू, फिरतीन साहू, हिरा बाई साहू, रेवती साहू, कांति साहू, रेवती साहू, पिंकी साहू, सुनैना साहू, कुमुदनी साहू, रितेश साहू, राकेश साहू, डमरूधर साहू, बलभद्र साहू, दिल बाई साहू, नर्मदा साहू धनिदास साहू सहित जिला साहू संघ सक्ती एवं महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा साहू समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button