छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti – रक्षाबंधन पर सांसद कमलेश जांगड़े ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को बांधी राखी

सक्ती – जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से आत्मीय भेंट की। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सांसद जांगड़े ने उन्हें राखी बांधकर उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

इस दौरान सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव वर्तमान में नई दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। माँ दंतेश्वरी की कृपा से उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है, जो भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभचिंतकों के लिए खुशी और संतोष का विषय है।

सांसद कमलेश जांगड़े ने माँ दंतेश्वरी से प्रार्थना करते हुए किरण सिंह देव के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही पूरी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ समाज और राष्ट्र सेवा के कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button