
सक्ती – जिला साहू संघ सक्ती द्वारा सामाजिक संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष प्रकाश साहू ने नव-नियुक्त मनोनीत पदाधिकारियों की सूची जारी की है. जारी सूची में संरक्षक, सलाहकार, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, महासचिव, प्रकोष्ठ पदाधिकारी सहित विभिन्न पदों पर समाज के सक्रिय और समर्पित लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
समाज के पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा समाजहित में संगठन को नई दिशा और गति प्रदान करेंगे. साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि समाज द्वारा आयोजित बैठकों एवं कार्यक्रमों में उनकी नियमित उपस्थिति अनिवार्य होगी.
जिला साहू संघ ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के विचार, वक्तव्य या पत्राचार संगठन के अध्यक्ष की अनुमति के बिना मान्य नहीं होगा. संगठनात्मक अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए सभी पदाधिकारियों को निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई है. इस नियुक्ति से साहू समाज में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है.



