

सक्ती – नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने नगर एवं क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करने का अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
श्यामसुंदर अग्रवाल ने सभी नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
