छत्तीसगढ़
प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ की महिला प्रकोष्ठ की संगठन सचिव बनीं नीलम साहू


रायपुर – प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू ने महिला प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार करते हुए नीलम साहू को महिला प्रकोष्ठ के संगठन सचिव नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी के विस्तार के तहत की गई.
नीलम साहू की नियुक्ति के बाद समाज के लोगों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. समाज के वरिष्ठजनों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व और सक्रिय भागीदारी से महिला प्रकोष्ठ को नई मजबूती मिलेगी तथा समाज हित में बेहतर कार्य किए जाएंगे.
नव नियुक्त संगठन सचिव नीलम साहू ने कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी तथा समाज की महिलाओं को संगठित कर सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने का प्रयास करेंगी.
