

सक्ती – डभरा ब्लॉक के खरकेना गांव के ग्रामीणों ने सुशासन तिहार के दौरान अनोखे तरीके से अपनी समस्या प्रशासन के सामने रखी. पानी की गंभीर समस्या से परेशान ग्रामीण कर नापते हुए धुरकोट गांव में आयोजित सुशासन तिहार में शिविर पहुंचे और अधिकारियों से समस्या के निराकरण की मांग की.
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब 1 हजार फीट गहराई पर पानी मिलता है, लेकिन वह भी खारा होने के कारण पीने योग्य नहीं रहता. लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने बताया कि वे पहले भी आवेदन देकर अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया है. इस दौरान ग्रामीणों ने नारियल और अगरबत्ती से अधिकारियों की पूजा कर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया और जल्द स्थायी समाधान की मांग उठाई ल, मामले में अधिकारियों ने समस्या का निराकरण करने की बात कही है.
