छत्तीसगढ़सक्ती

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

सक्ती – चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार यादव ने क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को नमन करने का पावन अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें लोकतंत्र, संविधान, एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे के मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

रामकुमार यादव ने सभी क्षेत्रवासियों से आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ क्षेत्र और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button