सक्ती

Sakti – 23.95 लाख रुपए के गौरव पथ का भूमिपूजन, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू ने किया शुभारंभ

सक्ती – ग्राम पंचायत नगरदा में गौरव पथ अंतर्गत स्वीकृत 23.95 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन सक्ती के पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू ने किया. यह निर्माण कार्य राम सिंह कंवर के घर से मुख्य नहर तक लगभग 350 मीटर लंबाई में किया जाएगा.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ. खिलावन साहू ने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी.

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच बॉम्बे लाल यादव ने की इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में सुफल राम बरेठ, बहोरन साहू, गोपाल जायसवाल, श्रीमती सुलोचना प्रजापति, ऋषि श्रीवास, विनोद जायसवाल, नंदन जायसवाल, श्याम चौहान, बिजेंद्र कंवर, रामकुमार कंवर, सियाराम साहू, दिनेश राठौर, दरसराम साहू, तुलेश साहू, छतराम कंवर, भगदान केवट, दिलो कंवर, दरश बाई कंवर, उज्जैन साहू, राम सिंह कंवर, भागवत साहू, नेत सिंह कंवर, संतोष साहू, शत्रुघ्न साहू, लक्ष्मी नारायण कंवर, धरम सिंह कंवर, यादराम साहू, राम अवतार श्रीवास, फुलसाय कंवर, अजीत साहू एवं ठेकेदार देवाशीष पटेल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button