छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti – युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद प्रत्याशी राहुल भारद्वाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब से की मुलाकात

सक्ती – युवा कांग्रेस सक्ती जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राहुल भारद्वाज ने नई दिल्ली स्थित इंद्र भवन में भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव को लेकर चर्चा की और संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा चुनाव को सफल बनाने के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने युवा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

मुलाकात के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जैजैपुर के अध्यक्ष गोपाल भारद्वाज, शैलेन्द्र बंजारे, युवा कांग्रेस जैजैपुर विधानसभा अध्यक्ष सूरज बंजारे, निर्मला बरेठ, कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रताप चंद्रा, दिगम्बर चंद्रा, अकीब खान सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगामी युवा कांग्रेस चुनाव में संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button