

सक्ती – जिला साहू संघ सक्ती में संगठन विस्तार करते हुए रूपनारायण साहू को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष प्रकाश साहू द्वारा जारी सूची में यह नियुक्ति की गई। नियुक्ति के बाद समाजजनों में खुशी का माहौल है।
संगठन को मजबूत करने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। समाज के लोगों ने रूपनारायण साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
