Uncategorizedछत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पासक्ती
Sakti – भक्त माता कर्मा जयंती पर विधायक बालेश्वर साहू ने क्षेत्रवासियों को दी बधाई

सक्ती – जैजैपुर विधायक एवं जिला साहू संघ जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू ने भक्त माता कर्मा जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
बालेश्वर साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा त्याग, सेवा और भक्ति की प्रतीक है. उनका जीवन समाज को एकता, परिश्रम और सेवा भाव की प्रेरणा देता है. उनके आदर्शों को अपनाकर हम समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव को मजबूत कर सकते हैं. उन्होंने सभी से अपील की कि माता कर्मा के बताए मार्ग पर चलकर समाज और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें तथा इस पावन अवसर को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाएं.