छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti : जिला साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू पहुंचे टॉपर दुनीसा के घर, दी बधाई, दुनिसा के सफलता को बताया समाज के लिए प्रेरणा

सक्ती – भेड़ीकोना गांव की होनहार छात्रा दुनीसा साहू ने बारहवीं बोर्ड परीक्षा में टॉप-टेन में स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है. उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर जिला साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू ने उनके निवास पहुंचकर भेंट की और बधाई दी.

इस दौरान प्रकाश साहू ने कहां कि दुनीसा ने अपनी इस उपलब्धि से न केवल अपने माता-पिता का मान बढ़ाया, बल्कि पूरे क्षेत्र और साहू समाज को भी गौरवान्वित किया है. यह सफलता केवल एक छात्रा की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के सामूहिक सपनों, संघर्षों और उम्मीदों की जीत के रूप में देखी जा रही है.

इस खुशी और गर्व के मौके पर जिला साहू संघ सक्ती उनके घर पहुंचे और दुनीसा को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया. उनके घर का माहौल भावुक और गर्व से भरा हुआ था, जहां हर चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. दुनीसा की मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी. उनकी यह सफलता यह संदेश देती है कि समर्पण और संघर्ष के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button