

सक्ती – भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने जिले एवं क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करने का पावन अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
गोपी सिंह ठाकुर ने सभी क्षेत्रवासियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश एवं समाज की प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

