
सक्ती – पूर्व तहसील अध्यक्ष तहसील साहू संघ बम्हनीडीह एवं जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सक्ती रूपनारायण साहू ने भक्त माता कर्मा जयंती के पावन अवसर पर जिलेवासियों सहित साहू समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.
रूपनारायण साहू ने कहा कि ऐसे महान संतों और विभूतियों की जयंती हमें उनके आदर्शों को अपनाने और समाज को संगठित करने की प्रेरणा देती है. उन्होंने सभी लोगों से माता कर्मा के बताए मार्ग पर चलने और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करने का आह्वान किया.