छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti : जमीन गाइडलाइन में उछाल का विरोध, काले कपड़ों में उतरे व्यापारी, सीएम के नाम अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

सक्ती – जमीन की गाइडलाइन में हुई बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज प्रॉपर्टी संघ सक्ती के बैनर तले जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने काले कपड़े पहनकर और काले गुब्बारे लेकर सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की.

सक्ती के अग्रसेन चौक से रैली निकालकर प्रदर्शनकारियों ने गाइडलाइन वृद्धि को “काला कानून” बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की इसके बाद में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर, एसडीएम और उप पंजीयक को सौंपा गया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने पूर्व में लागू शिथिल नियमों को समाप्त कर आम जनता और जमीन व्यापार से जुड़े लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है.

प्रॉपर्टी संघ अध्यक्ष राहुल अग्रवाल और संरक्षक श्याम सुंदर अग्रवाल ने चेतावनी दी कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा.

इस दौरान जगदीश बंसल, आनंद अग्रवाल, सोनू कुरैशी, कालू रघुनाथ, राजेश बाबा, मोनू एमके, रमेश देवांगन, प्रेम देवांगन, गोलू सीडी, नरेश बाबा आटा, हरीश कालू, बबलू कुरैशी, सफीक खान, मिन्ना ठाकुर, संजय बंसल, संजय बिहारी, चन्द्र कुमार सोनी, राजकुमार अग्रवाल, विकाश, मनोज, कृष्णा, प्रकाश ट्रॉली, अमन, चंद्रमणि, बबलू, सत्येंद्र, सुभाष सहित सैकड़ों की संख्या में आमजन एवं व्यापारी मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button