छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti – होटल देवराज का हुआ ग्रैंड ओपनिंग, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

सक्ती-  शहर के नया बस स्टैंड स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस के सामने बाराद्वार रोड में बुधवार को होटल देवराज का भव्य शुभारंभ किया गया. शुद्ध शाकाहारी भोजनालय के रूप में शुरू हुए इस होटल के उद्घाटन कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, जिला साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए.

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने फीता काटकर होटल का शुभारंभ किया और संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं. अतिथियों ने कहा कि शहर में शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक अच्छी पहल है, जिससे आम लोगों और यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

होटल प्रबंधन कमल किशोर साहू द्वारा आगंतुकों के स्वागत और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी. कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की अच्छी उपस्थिति देखने को मिली. इस आयोजन में कमल सेल्स एंड कमल बोरवेल्स, सक्ती तथा शिवाजी ऑटो पार्ट्स, सक्ती का विशेष सहयोग रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button