

सक्ती – सक्ती जिले के करीगांव की गर्भवती महिला नमिता यादव को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एम्बुलेंस से सक्ती अस्पताल लाया गया था. बीपी हाई होने के कारण डॉक्टरों ने महिला को रायगढ़ रेफर कर दिया. इसी दौरान रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा अचानक बढ़ गई और 108 एम्बुलेंस में ही डिलिवरी करानी पड़ी.
एम्बुलेंस में मौजूद ईएमटी भुवनेश्वरी चौहान ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित प्रसव कराया. इस दौरान 108 एम्बुलेंस के पायलट अभिषेक सिदार रहे.
प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं. 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की तत्परता और सेवा भावना की क्षेत्र में सराहना हो रही है.
