छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti – किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश साहू का होगा भव्य स्वागत, शपथ ग्रहण समारोह 10 अक्टूबर को

सक्ती – जिला साहू संघ सक्ती के तत्वावधान में किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश साहू के प्रथम सक्ती जिला आगमन पर स्वागत एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे से साहू भवन, काशीगढ़ (जैजैपुर) में आयोजित होगा.

आयोजन किसान प्रकोष्ठ के अंतर्गत किया जा रहा है. समारोह में समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे. कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा.

कार्यक्रम में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, जिला साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के आयोजक जिला साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष, प्रकाश साहू एवं जिला संयोजक (किसान प्रकोष्ठ) खम्हन लाल साहू ने समस्त अतिथियों एवं सामाजिक बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button