

सक्ती – जैजैपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत घिवरा में 23 अप्रैल को ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा. यह बैठक सुबह 11 बजे आयोजित होगी. ग्राम पंचायत सचिव रोहित यादव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामसभा में गांव के विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही आवश्यक निर्णय भी लिए जाएंगे. उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ग्रामसभा को सफल बनाएं और अपने सुझाव एवं समस्याएं साझा करें.
ग्रामसभा के प्रमुख कार्य
पंचायत के कार्यों की निगरानी
सरपंच और सचिव के कार्यों की समीक्षा करना
बजट और खर्च का अनुमोदन
पंचायत के आय-व्यय की जानकारी लेना और मंजूरी देना
सामाजिक मुद्दों पर निर्णय
शिक्षा, स्वच्छता, जल संरक्षण, नशा मुक्ति जैसे विषयों पर चर्चा
विकास योजनाओं की स्वीकृति
गांव में बनने वाली सड़कों, नालियों, भवन आदि पर निर्णय लेना
*सरकारी योजनाओं की जानकारीऔर चयन* जैसे राशन कार्ड, आवास योजना, पेंशन योजना आदि के लाभार्थियों का चयन
ग्रामसभा के फायदे
i. जनभागीदारी बढ़ती है गांव के लोग सीधे निर्णय लेने में शामिल होते हैं
ii. पारदर्शिता और जवाबदेही
सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार कम होता है
iii. स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास
गांव के लोग अपनी जरूरत के अनुसार काम तय करते हैं
iv. सशक्त लोकतंत्र
ग्राम स्तर पर लोकतंत्र मजबूत होता है
v. गरीब और जरूरतमंद को लाभ
सही लोगों तक योजनाओं का फायदा पहुंचता है

