

सक्ती – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जैजैपुर के अध्यक्ष गोपाल भारद्वाज ने क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करने का पावन अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें लोकतंत्र, संविधान, एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे के मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
गोपाल भारद्वाज ने सभी क्षेत्रवासियों से आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
