छत्तीसगढ़सक्ती

सक्ती में खुलेगा नया शुद्ध शाकाहारी होटल, 27 मई को होगा भव्य शुभारंभ

सक्ती – सक्ती शहर के नया बस स्टैंड रजिस्ट्रार ऑफिस के सामने 27 मई 2026 को होटल देवराज का ग्रैंड ओपनिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. होटल देवराज शुद्ध शाकाहारी भोजनालय के रूप में अपनी सेवाएं शुरू करने जा रहा है, जिससे शहरवासियों और यात्रियों को बेहतर भोजन व्यवस्था उपलब्ध होगी.

इससे ग्राहकों को स्वच्छ एवं पारिवारिक वातावरण में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजन परोसे जाएंगे. शुभारंभ अवसर पर विशेष तैयारियां की गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है.

व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कमल सेल्स एंड कमल बोरवेल्स, सक्ती तथा शिवाजी ऑटो पार्ट्स, सक्ती का विशेष सहयोग रहेगा. होटल संचालक कमलकिशोर साहू ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर शुभारंभ को सफल बनाने की अपील की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button