छत्तीसगढ़सक्ती

ग्राम पंचायत सपनाई के सरपंच विशाल जांगड़े ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

सक्ती – ग्राम पंचायत सपनाई के सरपंच विशाल जांगड़े ने पंचायत क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

विशाल जांगड़े ने सभी ग्रामवासियों से आपसी सद्भाव एवं एकजुटता के साथ गांव और क्षेत्र के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button