

सक्ती – सक्ती थाना क्षेत्र के कर्रापाली गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान समझाने पहुंचे रिश्तेदारों पर जानलेवा फायरिंग का मामला सामने आया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रिवाल्वर और देशी कट्टा बरामद किया है और दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बालपुर निवासी अजय सिंह गोंड़ अपने रिश्तेदारों के साथ कर्रापाली गांव पहुंचे थे, जहां तीजबाई के साथ मारपीट की शिकायत पर समझाइश दी जा रही थी. इसी दौरान आरोपी दिलेश्वर सिदार नाराज होकर चला गया. शाम को गांव के बाहर तालाब के पास दिलेश्वर सिदार और उसका साथी सोमदेव सिदार मिले. इसके बाद दोनों ने गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी. हालांकि घटना में बाल-बाल बच गए.
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके कब्जे से रिवाल्वर और देशी कट्टा बरामद किया है और दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
