

सक्ती – भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने जिले एवं क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है। यह दिन हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।
टिकेश्वर गबेल ने सभी नागरिकों से देशहित और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
