छत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पा
Janjgir – जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक उपाध्यक्ष रजनी साहू की थार कार में तोड़फोड़, डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस की टीम मौके पर मौजूद


जांजगीर- अकलतरा में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर की उपाध्यक्ष और भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रजनी साहू की थार कार में अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि देर रात कार को घर के पास खड़ी किया गया था, इसी दौरान बदमाशों ने वाहन को निशाना बनाते हुए नुकसान पहुंचाया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
