छत्तीसगढ़जैजैपुर

Sakti : मल्दा गांव में भारत विद्या मंदिर का 32वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई जिला पंचायत सदस्य सुशीला सिन्हा

सक्ती – जैजैपुर जनपद क्षेत्र के मल्दा गांव स्थित भारत विद्या मंदिर के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक दिवसीय क्षेत्रीय पूर्व माध्यमिक स्कूल स्तरीय बालक एवं बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुशीला सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा अपने संबोधन में कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने तालियों के साथ सराहा। आयोजन के सफल संचालन में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य सुनीता गोपी कश्यप समेत जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button