छत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पासक्ती

सांसद कमलेश जांगड़े ने क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

सक्ती – जांजगीर-चाम्पा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े ने समस्त लोकसभा क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। सांसद ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button