छत्तीसगढ़जैजैपुर

Sakti : घिवरा गांव के शासकीय स्कूल परिसर में जमीन से सटा ट्रांसफार्मर, हादसे का बना खतरा

सक्ती – जैजैपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के घिवरा गांव स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर जमीन से सटा हुआ है, जो बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। स्कूल में रोजाना सैकड़ों बच्चे पढ़ने आते हैं, ऐसे में ट्रांसफार्मर का इस तरह खुला और असुरक्षित होना कभी भी बड़ी घटना को न्योता दे सकता है।

स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने कई बार संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बारिश के मौसम में करंट फैलने और हादसे की आशंका और भी बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया या उचित सुरक्षा घेरा नहीं बनाया गया, तो भविष्य में गंभीर हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और विद्युत विभाग की होगी।

वहीं, इस मामले में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता छत्रपाल दिवान ने 7 दिवस के भीतर में समस्या का समाधान करने की बात कही हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button