छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti – चार साल बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण का मलबा, जर्जर भवन बना हादसे का खतरा, एल्डरमैन सुमित शर्मा ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, मलबा हटाने, जर्जर भवन तोड़ने और सफाई की उठाई मांग

सक्ती – नगर पालिका परिषद सक्ती के वार्ड क्रमांक 6 स्थित पुराने पशु चिकित्सालय भवन की जर्जर स्थिति और चार वर्ष पूर्व हटाए गए अतिक्रमण के मलबे को लेकर एल्डरमैन (नामांकित पार्षद) सुमित शर्मा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रह्लाद पाण्डेय को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि पुराने पशु चिकित्सालय का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है और कभी भी गिर सकता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। भवन के आसपास मलबा जमा है और बरसात के कारण जलभराव होने से सांप, बिच्छू सहित अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ गया है। साथ ही बाउंड्री से लगी नाली की सफाई नहीं होने से जल निकासी बाधित हो रही है।

सुमित शर्मा ने यह भी बताया कि बुधवार बाजार क्षेत्र से करीब चार वर्ष पहले हटाए गए अतिक्रमण का मलबा आज तक नहीं हटाया गया है। इससे क्षेत्र की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से जर्जर भवन को तत्काल डिस्मेंटल कराने, पुराने मलबे को हटाने और पूरे क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई कराने की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button