छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti : पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत पर सक्ती में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां

सक्ती – पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर सक्ती भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर अग्रसेन चौक में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। वहीं भाजपा जिला कार्यालय में झालमुड़ी का वितरण कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ खुशी का इज़हार किया और एक-दूसरे को बधाइयां दीं।

कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहां कि कार्यकर्ताओं ने कहा कि “जनसंघ का सपना साकार हुआ, बंगाल में बीजेपी सरकार बनना ऐतिहासिक क्षण है। बंगाल विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर सभी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। साथ ही इसे समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, नेतृत्व पर विश्वास और राष्ट्रसेवा के प्रति निष्ठा का परिणाम है।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा राठौर, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, सेवती साहू, दीपक गुप्ता, रंजन सिन्हा, मालती सोनी, सुषमा कसेर, विनोद पांडे, दिलीप सराफ, अमन डालमिया, नटवर गोंड, लाखन नामदेव, अनुराग विश्वकर्मा, मनोज सिसोदिया, जगत शर्मा, सूरज देवांगन, रामावतार साहू, वेद प्रकाश देवांगन, विजय जांगड़े, भुवन सोनी, आदित्य अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button