छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti – पीएम मोदी के फैसलों से विपक्ष का ‘भारत विरोधी एजेंडा’ बेनकाब : टिकेश्वर गबेल

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नीट पेपर लीक मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की घोषणा और सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने के बाद कांग्रेस व ‘इंडी गठबंधन’ पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि इन घटनाक्रमों से विपक्ष का राजनीतिक एजेंडा पूरी तरह उजागर हो गया है।

टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट, दोषियों के लिए 5 से 10 वर्ष की सजा, कड़ी जमानत शर्तें तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई जैसे प्रावधानों की दिशा में कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के सकारात्मक रुख के बाद सोनम वांगचुक द्वारा अनशन समाप्त करना इस बात का संकेत है कि केंद्र सरकार संवाद और समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल छात्रों के हितों की बजाय इस मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों के भविष्य की रक्षा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button