Sakti News
बाबा धाम के लिए रवाना हुए कावड़िया, विधायक प्रतिनिधि देवा लहरें ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना

सक्ती – सक्ती जिले के चंद्रपुर विधानसभा के मालखरौदा, कलमी, बीरभांठा, खर्री, अड़भार समेत अंचल के शिवभक्त देवघर बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए है, जिस पर चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के प्रतिनिधि देवा लहरें ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए कांवड़ियों के लिए फल और पीने का पानी का समुचित व्यवस्था किया है और कांवड़ियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

