छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti – 20 दिन से बेटे की राह देख रहा परिवार, प्रांशु का अब तक नहीं मिला कोई सुराग

सक्ती –  29 जून को बाराद्वार रेलवे स्टेशन से लापता हुए 14 वर्षीय प्रांशु साहू का 20 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बेटे की तलाश में भटक रहे परिजनों की उम्मीद अब भी कायम है। परिवार का कहना है कि घर का हर दरवाजा खुलने पर ऐसा लगता है जैसे प्रांशु लौट आया हो और मोबाइल की हर घंटी पर उम्मीद जाग जाती है कि शायद उसके बारे में कोई सूचना मिली हो।

परिजनों के अनुसार, प्रांशु 29 जून को बाराद्वार रेलवे स्टेशन से लापता हुआ था। इसके बाद रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाश की गई, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली। बेटे के बिना पूरा परिवार मानसिक तनाव में है और उसकी सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहा है।

परिवार ने पुलिस अधीक्षक से भी कई बार मुलाकात कर बालक की तलाश तेज करने की मांग की है। उनका कहना है कि रेलवे स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कर संभावित स्थानों पर खोज अभियान चलाया जाए।

परिजनों ने आमजन से भी भावुक अपील की है कि यदि किसी को प्रांशु साहू के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या परिवार को सूचना दें। परिवार को आज भी इस बात का इंतजार है कि किसी दिन दरवाजे पर दस्तक होगी और उनका बेटा सकुशल घर लौट आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button