

सक्ती – नगर पंचायत अड़भार के अध्यक्ष कृष्णा रात्रे ने नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष को नमन करने का अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
कृष्णा रात्रे ने सभी नगरवासियों से आपसी सद्भाव एवं एकजुटता के साथ नगर और क्षेत्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

