

सक्ती – जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती की जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल ने जिले एवं क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को नमन करने का अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें लोकतंत्र, संविधान, भाईचारे और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है।
रश्मि गबेल ने सभी क्षेत्रवासियों से आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
