
सक्ती – भक्त माता कर्मा जयंती के पावन अवसर पर जिला साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.
प्रकाश साहू में कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन त्याग, सेवा और भक्ति की मिसाल है. उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि माता कर्मा ने समाज को एकता, परिश्रम और परोपकार का संदेश दिया, जिसे अपनाकर हम एक मजबूत और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं.
इस पावन अवसर पर सभी लोगों को आपसी भाईचारा, सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने कामना की कि भक्त माता कर्मा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे.