

सक्ती – जिला पंचायत सक्ती के उपाध्यक्ष कमल पटेल ने जिले एवं क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करने का पावन अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है।
कमल पटेल ने सभी क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकजुटता के साथ देश एवं प्रदेश की प्रगति में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
