
सक्ती – चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होती है, जिसमें अनुशासन और निरंतर अभ्यास से सफलता हासिल की जा सकती है.
चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए घोषणा की कि कक्षा 12वीं के टॉपर छात्र या छात्रा को विशेष प्रोत्साहन स्वरूप हवाई जहाज से दिल्ली भ्रमण कराया जाएगा. चंद्रपुर विधायक पीछले 3 साल से टॉपर बच्चे को दिल्ली की सैर कराते है और हवाई जहाज की सवारी कराते है, उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा करना है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लक्ष्य तय कर मेहनत करने से सफलता निश्चित है.