छत्तीसगढ़जैजैपुरडभरामालखरौदासक्ती

Sakti : घिवरा गांव में अखण्ड श्री राम नाम सप्ताह महायज्ञ का हुआ समापन

सक्ती – घिवरा गांव में 21 से 28 जनवरी तक आयोजित अखण्ड श्री राम नाम सप्ताह महायज्ञ का हवन एवं सहस्त्रधारा के साथ विधिवत समापन हुआ। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

समापन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन एवं सहस्त्रधारा का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कीर्तन मंडलियों द्वारा राम नाम संकीर्तन किया गया और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button