

सक्ती – सक्ती के भाजपा कार्यालय में मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकास, विश्वास एवं जनकल्याण की यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई. प्रेस वार्ता में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रजनीश सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं.
रजनीश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है. डिजिटल इंडिया और DBT के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ी है तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है.
प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
