
सक्ती – जुड़गा गांव में आयोजित हिंदू सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल शामिल हुए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने हिंदू समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने आयोजकों को सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, संस्कार और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देना रहा।

