
सक्ती – सेवा सहकारी समिति घिवरा में धान बेचने पहुंचे किसानों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. किसानों की पूरी दिनभर की मशक्कत के बावजूद धान खरीदी सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है क्योंकि केंद्र में नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर नदारत है. ऑपरेटर के न होने से टोकन जारी नहीं हो पा रहे, तौल प्रक्रिया बाधित है और किसान परेशान हो रहे हैं.
हालात यह हैं कि किसानों की समस्या बढ़ती जा रही है, लेकिन समिति के जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है. सिस्टम ठप होने के बावजूद कोई भी अधिकारी समाधान के लिए आगे नहीं आ रहा, जिससे धान खरीदी की पूरी व्यवस्था प्रभावित हो रही है. किसानों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है और खरीदी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.